खिलाड़ियों ने 28 पदक जीतकर बढ़ाया बाराबंकी पुलिस का गौरव

बाराबंकी। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीबॉल/सेपक टकरा प्रतियोगिता-2026 में लखनऊ जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 28 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का सोमवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धि की सराहना की। लखनऊ जोन की टीम के खिलाड़ी बाराबंकी में ठहरे हुए थे और उन्होंने गौतमबुद्धनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस की 74वीं वालीबॉल/सेपक टकरा महिला-पुरुष प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सेपक टकरा महिला टीम ने डबल्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं रेगू स्पर्धा में पांच रजत तथा क्वाड स्पर्धा में छह रजत पदक प्राप्त किए गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुरुष सेपक टकरा टीम ने भी तीन रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में महिला सेपक टकरा टीम की कप्तान म0मु0आ0 रिंकी पटेल के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट’ के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा महिला वालीबॉल टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 11 रजत पदक हासिल किए। सोमवार को खिलाड़ी अपने पदक और ट्रॉफी लेकर जनपद बाराबंकी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल खिलाड़ियों का बल्कि पूरे पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाता है। लखनऊ जोन के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से बाराबंकी पुलिस में भी उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *