छात्रों की आवाज दबाने का आरोप, युवा कांग्रेस नेता राजीव शर्मा हाउस अरेस्ट

फिरोजाबाद*। प्रयागराज में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर फिरोजाबाद युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर दिया। कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से संवाद करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को प्रयागराज जाना था।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteराजीव शर्मा ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्रों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज कर उनकी आवाज दबाने का काम किया।उन्होंने कहा कि देश का युवा और छात्र इस तरह की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा। राजीव शर्मा ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं को सुना जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *