*फिरोजाबाद*। नारखी थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर चोरी की तीन घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपित और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का सामान, अवैध तमंचा-कारतूस, ताला तोड़ने के औजार और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ा गांव गढ़ी अफोह मार्ग से पंकज पुत्र रामरतन उर्फ रतनलाल निवासी सैलई की पुलिया, थाना रामगढ़ और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 303 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस, पांच प्लास्टिक के बोरे, जिनमें विद्युत केबिल व तार तथा अल्टरनेटर का कॉपर और तार, ताला तोड़ने के औजार, चोरी का सामान बेचकर मिले 2,150 रुपये और वारदात में प्रयुक्त नीले रंग का ई-रिक्शा बरामद किया है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस के मुताबिक आरोपितों की गिरफ्तारी से थाना नारखी में दर्ज मु0अ0सं0 279/26, 297/26 और 327/26, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटनाओं का अनावरण हुआ है। बरामद चोरी के माल के आधार पर इन मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, अवैध तमंचा बरामद होने पर पंकज के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार पंकज के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।