रामेश्वर राय बने जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक 

भदोही। जनता दल (यूनाइटेड) उ.प्र. के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने नगर से सटे मुसी मारुफपुर गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद राय को पार्टी के प्रति निष्ठा, लगन एवं कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुए जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे अपेक्षा की है कि पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने तथा सदस्यता अभियान में गतिशीलता लाने में अपना अमूल्य योगदान देंगे। रामेश्वर प्रसाद राय को पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर पार्टी जिलाध्यक्ष सर्वेश राय सहित अबरार अहमद अंसारी, परवेज हसन सीबू, रोहित सिंह, डॉ.एसडी बिंद व अभिनय श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रामेश्वर प्रसाद राय को जदयू सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने से पार्टी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *