25 वर्षों की जनसेवा और विकास कार्यों को प्रदर्शनी में किया गया प्रदर्शित

गाजीपुर। जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राइफल क्लब परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने अवलोकन किया। अभियान के दूसरे दिन प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और जिला मंत्री राजेश राजभर ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों, चित्रों एवं प्रदर्शित सामग्री का निरीक्षण किया।प्रदर्शनी में ‘आशीर्वाद का दिया, जिसने जीवन संवार, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ थीम के माध्यम से 25 वर्षों की जनसेवा, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, गरीब कल्याण, किसान हित सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई है।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इस दौरान कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा की यह यात्रा सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प को दर्शाती है। प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास एवं जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ना है। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी में उपलब्ध सामग्री की जानकारी ली और अभियान के उद्देश्यों को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा की।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री हंसराज राजभर, किरण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, कार्तिक गुप्ता, अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *