गांव नरही पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय,अम्बेडकर महाविद्यालय के नवनिर्वाचित सचिव कौशिक राय, लोगों ने किया स्वागत और सम्मान

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में सचिव पद का चुनाव जीतने के बाद कौशिक राय जब दीपावली के अवसर पर अपने पैतृक गांव नरही, जिला बलिया पहुंचे, तो गांव के लोगों और क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मानित किया गया और उनकी जीत पर खुशी जाहिर की।इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री माननीय उपेंद्र तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता, प्रशांत राय (बंटी), नरही के ग्राम प्रधान रामनारायण, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज राय, बब्बन राय प्रधान, राजू सिंह और भाजपा नेता जितेंद्र नाथ राय सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने कौशिक राय को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। कौशिक राय एक साधारण परिवार से आते है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से छात्र जीवन में अपनी पहचान बनाई। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में सचिव पद का चुनाव जीतना उनके लिए बड़ी सफलता है। उनकी इस जीत से यह संदेश मिलता है कि साधारण परिवार का युवा भी मेहनत और लगन से आगे बढ़कर बड़ी जिम्मेदारी हासिल कर सकता है। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि कौशिक राय की सफलता गांव और आसपास के युवाओं के लिए खुशी और प्रेरणा की बात है। दिल्ली विश्वविद्यालय के महाविद्यालय में सचिव बनना विद्यार्थियों के भरोसे को दिखाता है। सभी ने उम्मीद जताई कि वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे और विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाकर उनके हित में काम करेंगे। वहीं, कौशिक राय ने सभी बड़े-बुजुर्गों, शुभचिंतकों और गांव के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अपने गांव के लोगों से मिला प्यार, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा हौसला बढ़ाने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *