फिरोजाबाद*। थाना रसूलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपित कालीचरन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक हसिया बरामद किया है। आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, छह अगस्त को ग्राम मौढ़ा निवासी अर्जुन सिंह उर्फ भूरी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette आरोप है कि दुकान से उधार सामान लेने को लेकर हुए विवाद में कालीचरन ने वादी की मां कमला देवी और अन्य स्वजन के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की नीयत से डंडे और हसिया से हमला किया।वांछित आरोपित की तलाश में जुटी रसूलपुर पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान भाजपा कार्यालय के पास सर्विस रोड, एनएच-19, वृहद ग्राम मौढ़ा के समीप से कालीचरन पुत्र साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे और एक हसिया बरामद किए गए।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध रसूलपुर थाने में पूर्व में भी मारपीट, घर में घुसकर हमला, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।