राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा के प्रतिनिधि आमिर अब्बास ज़ैदी बीसीसीआई से  यूपी के लिए रणजी की चार टीमों की मांग की

नगीना । उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी और क्रिकेट प्रतिभा को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहसिन रज़ा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से राज्य को रणजी ट्रॉफी में एक के बजाय चार टीमें मिलने की मांग की गई उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहसिन रज़ा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। उन्होंने मांग की है कि उत्तर – प्रदेश की विशाल आबादी और क्रिकेट प्रतिभा को देखते हुए राज्य को रणजी ट्रॉफी में एक के बजाय चार टीमें मिलनी – चाहिए। एक खास मुलाकात में मोहसिन – रजा ने बताया कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी वाला देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसमें 75 जनपद शामिल हैं। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की प्रतिभा कूट-कूट कर भरी है, – लेकिन सीमित अवसरों के कारण कई होनहार खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा और बेहतर मंच मिलना अनिवार्य है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ रज़ा ने सुझाव दिया कि उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित कर रणजी टीमें बनाई जा सकती हैं। उन्होंने महाराष्ट्र और गुजरात = का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन राज्यों में एक से अधिक टीमें (जैसे महाराष्ट्र, विदर्भ और मुंबई) रणजी खेल सकती हैं, तो उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के लिए यह व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती ? पूर्व क्रिकेटर व खेल कल्याण संघ के अध्यक्ष रज़ा ने ज़ोर देकर कहा कि यूपी की एक टीम होने के कारण चयन प्रक्रिया में काफी दबाव रहता है और केवल 15-20 खिलाड़ियों को ही मौका मिल पाता है। यदि चार टीमें होंगी, तो कम से कम 60-80 खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे राष्ट्रीय टीम को भी भविष्य में बेहतर विकल्प मिलेंगे। क्रिकेट गलियारों में इस मांग की काफी चर्चा हो रही है और जानकारों का मानना है कि यदि यह मांग स्वीकार होती है, तो उत्तर प्रदेश भारतीय क्रिकेट का नया पावरहाउस बनकर उभरेगा। राज्यमंत्री मोहसिन रज़ा के प्रतिनिधि आमिर अब्बास ज़ैदी ने  बताया कि हम सब प्रतिनिधिगंण इस लड़ाई में माननीय मंत्री मोहसिन रज़ा जी के साथ तन, मन, धन से खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *