नई दिल्ली, दिल्ली में रामलीलाओं की औपचारिक शुरुआत भूमि पूजन के साथ रविवार को शुरू हो गई।दिल्ली छावनी की प्रसिद्ध श्री रघुनंदन लीला समिति की रामलीला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच भूमि पूजन एवं ध्वजा वंदन समारोह आयोजित किया गया समिति के प्रधान अरुण गोयल ने बताया कि इस बार रामलीला का भव्य मंचन 11 अक्टूबर से होगा। इसके लिए 120×60 फुट का विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस वर्ष एआई तकनीक का प्रयोग कर रामायण के प्रमुख प्रसंगों और दृश्यों को और अधिक जीवंत एवं प्रभावशाली बनाने की तैयारी है दिल्ली कैंट के रामलीला मैदान में 1954 से लगातार रामलीला का मंचन हो रहा है। वर्ष 2026 में यह रामलीला अपने 72वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। सेना के जवानों और अधिकारियों के परिवारों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक भी हर साल रामलीला का बेसब्री से इंतजार करते हैं।भूमि पूजन एवं ध्वजा वंदन समारोह में विधायक श्याम शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी मनीष सिंह, समाजसेवी इंद्रदेव त्रिपाठी और दिल्ली कैंट परिषद सदस्य राजेश गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।