ग्रामीणों ने सराहा जल जीवन मिशन का प्रभाव, प्रधानमंत्री को भेजे धन्यवाद पत्र

वाराणसी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाएं जल जीवन मिशन और नमामि गंगे देशभर के ग्रामीण समुदायों के जीवन में व्यापक परिवर्तन ला रही हैं। इन जन-केंद्रित पहलों के प्रभाव को दर्शाते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों से कुल 17 पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें लाभार्थियों ने स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जनस्वास्थ्य में सुधार, महिलाओं का श्रम एवं समय बचाने तथा जीवन की समग्र गुणवत्ता में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इन पत्रों में ग्रामीणों ने समावेशी ग्रामीण विकास के प्रति प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रतिबद्धता की भी सराहना की है।इनमें से एक पत्र जनपद ललितपुर के विकास खंड जाखौरा की ग्राम पंचायत खडेरा के ग्रामीणों द्वारा भेजा गया है। ग्रामीणों ने अपने पत्र में जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रत्येक घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचने से गांव के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है।ग्रामीणों ने बताया कि अब महिलाओं को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती, जिससे उन्हें सुविधा मिली है, समय की बचत हुई है, स्वास्थ्य में सुधार आया है तथा जीवन स्तर बेहतर हुआ है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समय पर जलापूर्ति होने से बच्चे समय पर विद्यालय पहुंच रहे हैं और गांव में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण हुआ है।एक अन्य पत्र में जनपद बांदा के विकास खंड जसपुरा की ग्राम पंचायत अमारा के निवासी श्री बच्चा कोरी ने अपने गांव में जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… उन्होंने बताया कि यह परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की गई तथा पिछले चार वर्षों से गांव के सभी परिवारों को सौर ऊर्जा आधारित पेयजल आपूर्ति प्रणाली के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके अनुसार, स्वच्छ जल की नियमित उपलब्धता से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा घरेलू और कृषि संबंधी कार्य अधिक सुगमता एवं दक्षता के साथ संपन्न हो रहे हैं।इन सभी पत्रों में यह स्वीकार किया गया है कि प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं ने ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की है तथा राज्य के गांवों को स्थायी और व्यापक लाभ पहुंचाए हैं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और ग्रामीण नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही, उन्होंने जल जीवन मिशन एवं नमामि गंगे के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्मिकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की विकासोन्मुखी पहलें भविष्य में भी ग्रामीण भारत को और अधिक सशक्त बनाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *