गाजीपुर में नहर किनारे युवक की गोली मारकर हत्या, मऊ निवासी रोहित यादव की हुई पहचान;

गाजीपुर। जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब करीमुल्लाहपुर नहर के पास खेत में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। सूचना मिलते ही शादियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।मृतक की पहचान मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित यादव के रूप में हुई। शव की पहचान उसके मामा मुकेश यादव ने की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह खेतों की ओर गए किसानों की नजर नहर किनारे पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने में लग गई।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के दाहिने कनपटी पर गोली लगने का निशान मिला है। घटनास्थल पर फैला खून सूख चुका था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या बुधवार देर रात की गई और शव वहीं छोड़ दिया गया। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।शादियाबाद थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद हत्या के कारणों और घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *