स्योहारा (बिजनौर)। थाना स्योहारा पुलिस ने लापता युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सात वर्ष पुराने प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विरोध के चलते युवक की हत्या की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, एक कुल्हाड़ी तथा रक्तरंजित टी-शर्ट बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम बुढ़नपुर निवासी तथा वर्तमान में चक महदूदसानी में रहने वाली तसवीरन पत्नी स्वर्गीय शरीफ ने 29 जुलाई को थाना स्योहारा में सूचना दी थी कि उनका पुत्र नफीस अहमद 28 जुलाई की सुबह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई।विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नफीस की हत्या ग्राम अलादीनपुर निवासी उवेश, साजिद, सितारा तथा अन्य लोगों द्वारा किए जाने की आशंका है। इस आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच आगे बढ़ने पर आरिफ, शुएब और महफूज के नाम भी प्रकाश में आए।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को उवेश, साजिद और सितारा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नफीस का उनकी बहन से पिछले सात वर्षों से प्रेम-प्रसंग था। परिवार के विरोध के बावजूद वह लगातार संपर्क में था तथा विवाह का दबाव बना रहा था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने उसे अपने घर बुलाया, हाथ बांध दिए और विरोध करने पर कुल्हाड़ी के बेंट से हमला कर बेहोश कर दिया।पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर नफीस को ब्रेजा कार से थाना कांठ क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर गढ़ी के जंगल में रामगंगा किनारे ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी तथा शव को खंदक में फेंक दिया। लौटते समय उसका मोबाइल फोन तोड़कर रास्ते में फेंक दिया गया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार (UP14 EW 7698), एक कुल्हाड़ी तथा आरोपी उवेश की रक्तरंजित टी-शर्ट बरामद करने का दावा किया है।थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में अन्य नामजद एवं प्रकाश में आए आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।