बहराइच। जिले में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। थाना फखरपुर क्षेत्र के लखनऊ हाईवे पर एक मोडिफाई जीप पर 11 लोग सवार होकर तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करते हुए फर्राटा भर रहे थे।read more:https://khabarentertainment.in/the-truth-behind-statistics-that-fades-under-the-glare-of-branding/सूचना मिलते ही सीओ ट्रैफिक राज सिंह ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जीप का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान जीप में सवार सभी 11 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि कई साल पुरानी इस जीप को मॉडिफाई कर अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जिसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी लापरवाही भारी पड़ गई। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से जीप को सीज कर दिया है और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।