बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नेपाली नोटों की खेप के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नेपाली और दो भारतीय नागरिक शामिल हैं।read more:https://khabarentertainment.in/a-murder-of-relatives-in-hamirpur-a-brother-sexually-assaults-his-minor-sister-the-accused-has-been-arrestedघटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव देर रात रूपईडीहा थाने पहुंचे और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। पकड़े गए अभियुक्तों से कई सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। बताया जा रहा है कि देर रात संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इन लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से नेपाली करेंसी की खेप बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है कि ये नोट कहां से लाए गए और इन्हें कहां खपाने की योजना थी। सूत्रों के मुताबिक, मामले में कई पहलुओं पर जांच चल रही है और सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। फिलहाल देर रात से ही अभियुक्तों से लगातार पूछताछ जारी है और पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। यह पूरा मामला बहराइच के रूपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा से जुड़ा हुआ है, जहां सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं।