आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वतखोरी का आरोप, डीएम व सीडीओ से जांच की मांग

गाजीपुर। जनपद के भदौरा विकासखंड में मई 2026 में हुई आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन सीडीपीओ बंदना गुप्ता, जो वर्तमान में रेवतीपुर में तैनात हैं, के कार्यकाल में उनके माध्यम से चपरासी जितेंद्र पाठक द्वारा 50 हजार रुपये लिए गए। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि वर्तमान में मानदेय पोर्टल पर प्रविष्टि कराने के नाम पर सीडीपीओ कार्यालय में चपरासी तथा एक मुख्य सेविका के माध्यम से प्रत्येक सहायिका से एक-एक हजार रुपये की वसूली कराई जा रही है।शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके पास एक वीडियो उपलब्ध है, जिसमें चपरासी कथित रूप से यह स्वीकार करते हुए सुनाई दे रहा है कि शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए गए, जबकि अन्य लोगों से इससे अधिक धनराशि ली गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त वीडियो और संबंधित साक्ष्य उन्होंने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी के व्हाट्सऐप नंबर पर भेज दिए हैं और उनकी प्राप्ति भी हो चुकी है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/इसके बावजूद अब तक मामले में कोई ठोस प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगेंगे।
वहीं, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में संबंधित अधिकारियों अथवा जिन कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका था। पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *