गाजीपुर। श्रावण मास पर्व एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर सतीश मिश्रा ने थाना सैदपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर परिसर एवं गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।readmore:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, गंगा घाट की सुरक्षा व्यवस्था तथा स्नान पर्वों के दौरान लागू किए जाने वाले रूट डायवर्जन की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सैदपुर सहित स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।