गाजीपुर सूचना विभाग को मिली नई कमान, शशि सिंह ने संभाला जिला सूचना अधिकारी का पदभार

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के जिला सूचना विभाग को नई नेतृत्वकर्ता मिल गई हैं। शासन के आदेश के क्रम में शशि सिंह ने शनिवार को जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं, पूर्व जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार का स्थानांतरण देवरिया जनपद कर दिया गया है।शशि सिंह के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में सूचना विभाग के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा सूचनाओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी संप्रेषण को लेकर सकारात्मक अपेक्षाएँ व्यक्त की जा रही हैं।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/इस अवसर पर जनपद के पत्रकारों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शशि सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं। यूनाइटेड मीडिया पत्रकार एसोसिएशन, गाजीपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग और मीडिया के बीच संवाद और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित से जुड़ी सूचनाओं का प्रभावी प्रसार सुनिश्चित होगा।एसोसिएशन ने स्थानांतरित जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार के कार्यकाल की भी सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक सहयोग, सहज कार्यशैली और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के लिए आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *