गाजीपुर।जिला कारागार गाजीपुर में शनिवार को जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे के निर्देशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 8 महिला एवं 100 पुरुष सहित कुल 108 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का शुभारंभ ओम् एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण तथा एरोबिक्स संगीत के साथ हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय ईशापुर के योग प्रशिक्षक मुकेश यादव एवं राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय महाहर के योग प्रशिक्षक धीरज राय तथा सैय्यद सलमान हैदर ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास कराया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ बंदियों को सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बंदियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, उपकारापाल राजेश कुमार, रविन्द्र सिंह, शिक्षाध्यक्ष धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य तथा अन्य कारागार स्टाफ भी उपस्थित रहे।