भुड़कुड़ा (गाजीपुर)। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 139/2025, धारा 80(2), 85 एवं 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सिकंदर कश्यप पुत्र स्वर्गीय कल्पनाथ कश्यप, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से दहेज हत्या के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उससे आवश्यक पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं थाना कोतवाली भुड़कुड़ा के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।