जमानियां। सावन माह के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए। एसडीएम एवं सीओ) ने पक्का घाट स्थित गंगा नदी तथा उसके आसपास का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ शिव मंदिरों के साथ कांवड़ मार्गों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। बताया जाता है। की शनिवार की शाम उपजिलाधिकारी सुश्री निधि के साथ क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार तिवारी मय पुलिस बल के साथ नगर कस्बा बाजार स्थित पक्का बलुआ घाट गंगा नदी के आसपास की औचक निरीक्षण किया। साथ ही साफ सफाई के लिए पालिका को निर्देशित किया। मंदिरों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश। श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए बैरिकेडिंग, रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था और यातायात डायवर्जन की समीक्षा भी किया गया। नगर कस्बा बाजार के मुख्य सड़क मार्ग की सुनिश्चित ढंग से साफ सफाई व चुने का छिड़काव के साथ पेयजल तथा स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए कड़े निर्देश दी गई।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/…………… इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुश्री निधि एवं क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार तिवारी ने बताया कि सावन माह के पहले सोमवार को ध्यान में रखते हुए। आसपास के शिव मंदिरों सहित आने जाने वाले कावड़ियों के मार्गों का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही गंगा नदी की गहराई का मुआयना किया गया। तथा सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। द्वय अधिकारियों ने बताया कि शिव मंदिरों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ निगरानी रहेगी। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ते देख श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए नदी में बैरिकेडिंग, रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए नगर पालिका परिषद के अधिकारी को निर्देशित किया गया है। फोटो