गाजीपुर। सावन माह के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत छपरा स्थित प्राचीन देवरही देव स्थान शिव मंदिर से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य सैदपुर द्वितीय रामखेलावन यादव सभी शिवभक्तों के साथ यात्रा में शामिल हुए। रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं भक्तों के मंगलमय यात्रा की कामना की गई।रामखेलावन यादव ने कहा कि सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है।
read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।’हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।