भदोही। सचेत ऐप से मिले मौसम पूर्वानुमान के बाद जनपद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में जनपद के विभिन्न स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा, 60-70 किमी प्रतिघंटा से 80 किमी प्रतिघंटा तक की तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। डीएम एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इस दौरान मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों पर लगातार नजर रखें। तेज हवा, बारिश या ओले पड़ने पर पक्के भवन में शरण लें। खिड़की-दरवाजे बंद करें और छत पर रखी ढीली वस्तुएं हटा लें। मोबाइल चार्ज रखें। टॉर्च, दवा और आपात सामग्री तैयार रखें। किसान भाई कटी फसल, भूसा, कृषि यंत्र सुरक्षित स्थान पर रखें।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/ पशुओं को खुले से हटाकर छायादार सुरक्षित जगह पर बांधें। बिजली चमकने पर घर के अंदर रहें, विद्युत उपकरण न चलाएं। आपात स्थिति में 112, 108 या स्थानीय अधिकारी को तुरंत सूचना दें। आंधी-तूफान में खुले मैदान, खेत, छत या ऊंचे स्थान पर न जाएं। पेड़, बिजली के खंभे, टावर, अस्थायी ढांचे के नीचे शरण न लें। जलभराव, नाले और कमजोर मकानों के पास न जाएं। तेज हवा में अनावश्यक यात्रा टालें। बिजली गिरने की संभावना पर मोबाइल चार्जिंग और तार वाले फोन से बचें। बच्चों को खुले में खेलने न दें।किसानों-पशुपालकों के लिए विशेष सलाह* किसान मौसम खराब होते ही खेत से सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। फसल, सब्जी, बागवानी और कृषि रसायनों को ढककर रखें। पशुपालक अपने पशुओं को पेड़ या बिजली के खंभे के पास न बांधें और चारा-पानी की व्यवस्था पहले से कर लें। डीएम ने कहा कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। मौसम खराब होने पर प्रशासन के निर्देश मानें और अफवाहों पर ध्यान न दें।