गाजीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर 2026 को दीवानी न्यायालय, गाजीपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव नीरज गोंड ने बताया कि प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों (Arbitration Matters) के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है।उन्होंने जनपद के समस्त नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के वादकारियों से अपील की है कि वे अपने लंबित आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर विशेष लोक अदालत में निस्तारित करा सकते हैं। लोक अदालत के माध्यम से वादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का अवसर मिलेगा।