गाजीपुर। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अर्पिता सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने शुक्रवार को राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने इकाई में आवासित नवजात बच्चों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और देखभाल से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट अर्पिता सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने नवजात बच्चों को स्नेह स्वरूप कपड़े, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। अधिकारियों ने बच्चों के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/अधिकारियों ने दत्तक ग्रहण इकाई में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इकाई में रह रहे बच्चों की देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं बच्चों की देखभाल से संबंधित सभी मानकों का पूरी गंभीरता के साथ अनुपालन कराने पर जोर दिया।इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य माया सिंह, पेशकार नीरज, पेशकार सुरेंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन के को-ऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह, राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई की अधीक्षिका प्रीति श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, जूही राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।