शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने राज्य के 158 सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूलों में फीस के ढांचे को नए सिरे से निर्धारित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हालिया समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन स्कूलों में फीस का स्तर न्यूनतम रखा जाए। हालांकि विभाग ने आरक्षित वर्गों (SC/ST) के लिए 1500 रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 1800 रुपये वार्षिक फीस का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे कम करने पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का प्राथमिक ध्येय मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना हैread more:read more:https://pahaltoday.com/mla-sakendra-verma-met-cm-yogi/ वर्तमान शैक्षणिक सत्र 202…[2:10 am, 16/4/2026] Archana Tiwari(Mam): बिलासपुर के खेतों में मिला ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा संदिग्ध गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में झंडूटा उपमंडल के तहत बलोह ग्राम पंचायत में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में हवाई जहाज के आकार का एक संदिग्ध गुब्बारा मिला। इस गुब्बारे पर ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ (PIA) स्पष्ट रूप से लिखा हुआ था, जिसे देखकर स्थानीय ग्रामीण अचंभित रह गए। स्थानीय निवासी राजकुमार के अनुसार, खेतों में काम कर रहे लोगों ने सबसे पहले इस संदिग्ध वस्तु को देखा और तुरंत इसकी जानकारी तलाई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया।स्थानीय निवासी राजेश गौतम ने बताया कि गुब्बारे की बनावट हूबहू एक छोटे हवाई जहाज जैसी थी और उस पर पाकिस्तानी एयरलाइंस का नाम अंकित होने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग की है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के निचले जिलों, विशेषकर ऊना और बिलासपुर में इस तरह के गुब्बारे मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की संदिग्ध वस्तुएं इन क्षेत्रों में देखी गई हैं, जिन्हें लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहती हैं। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह गुब्बारा हवा के रुख के साथ सीमा पार से आया है या इसके पीछे कोई और कारण है।