धौलाना विधानसभा के विकास, रोजगार और महिला सम्मान को देंगे प्राथमिकता: दिग्विजय शिशोदिया

धौलाना विधानसभा 58 भावी प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय शिशोदिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा नेता ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर बातचीत दिग्विजय शिशोदिया ने कहा कि धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र की जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। गांवों और कस्बों में सड़क, जल निकासी, बिजली, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।उन्होंने रोजगार और औद्योगिक विकास को क्षेत्र की प्रमुख जरूरत बताते हुए कहा कि धौलाना क्षेत्र में उद्योगों और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाने चाहिए। उनका कहना है कि युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।महिला सम्मान और सुरक्षा पर जोर महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर दिग्विजय शिशोदिया ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/
किसानों की समस्याओं को उठाने की बात
उन्होंने किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार आवाज उठाई जानी चाहिए। साथ ही युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े अवसरों को बढ़ाने की आवश्यकता है।दिग्विजय शिशोदिया ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाती है, तो वह क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का माध्यम है।उन्होंने धौलाना विधानसभा क्षेत्र की जनता से संवाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *