गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़। पावन तीर्थस्थल ब्रजघाट में मां गंगा के पवित्र तट को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा वार्ड सभासदों ने सहभागिता करते हुए गंगा किनारे साफ-सफाई की और श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया।इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका कर्मियों ने गंगा तट पर पड़े कूड़े-कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि स्नान के बाद कपड़े, फूल-माला, पूजा सामग्री अथवा अन्य कचरा गंगा में न डालें। उन्होंने कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं, इसलिए इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।अभियान के दौरान स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं स्वच्छता का ध्यान रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को केवल एक दिन की गतिविधि न बनाकर जन-जन की जिम्मेदारी और निरंतर चलने वाला जनअभियान बनाना है।