कैसरगंज में वायरल फीवर का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भरमार

बहराइच ( कैसरगंज )। बदलते मौसम के बीच कैसरगंज क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे ओपीडी में काफी चहल-पहल रही।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज के अधीक्षक डॉ. बी.डी. वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मंगलवार को अस्पताल में करीब 800 मरीजों की संख्या दर्ज की गई, जिनमें लगभग 600 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित पाए गए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/अधीक्षक ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि वायरल फीवर से बचाव के लिए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा वायरल फीवर से ग्रसित मरीज से उचित दूरी बनाए रखें।उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को आवश्यक जांच, दवा और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।डॉ. बी.डी. वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बुखार, सर्दी, खांसी अथवा शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक से परामर्श लेकर समय से इलाज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *