ट्रेन के संचालन को नानपारा के लोगों ने बताया बड़ी सौगात

बहराइच (नानपारा )l भारत-नेपाल सीमा  रुपईडीहा से वाराणसी के बीच नई रेल सेवा शुरू होने और अन्य ट्रेनों के शुरू होने  से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। नानपारा  ट्रेन  पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। श्री शंकर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने परेड कर ट्रेन को सलामी दी, जबकि सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने ब्रास बैंड की धुनों के बीच  ट्रेन का अभिनंदन किया। स्टेशन पर मौजूद लोगों में ट्रेन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।मालूम हो नई रेल सेवा शुरू होने के लिए लंबे समय से लोग प्रतीक्षा कर रहे इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लोगों का कहना है कि रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से नानपारा, रुपईडीहा और आसपास के इलाकों के यात्रियों को कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा का विकल्प मिलेगा। खास तौर पर अयोध्या और वाराणसी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।नानपारा जिला बनाओ समिति के केशव पांडे, मनोज तिवारी, सुरेश शाह, शकील अंसारी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकर तथा सांसद डॉ oआनंद कुमार गोंड का आभार जताते हुए कहा कि यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ है।अधिवक्ता नंदलाल जायसवाल ने कहा कि नई ट्रेन सेवा से वादकारियों और अधिवक्ताओं को भी काफी राहत मिलेगी। न्यायालय संबंधी कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को कम खर्च में सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।रामविलास लोधी ने ट्रेन सेवा शुरू होने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सांसद आनंद कुमार गोंड के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने वहीं व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष सुहेल अहमद ने कहा कि नई रेल सेवा का फायदा व्यापारियों के साथ श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। अयोध्या और वाराणसी जैसे धार्मिक केंद्रों तक यात्रा आसान होने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और लोगों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय व्यापार को भी इसका लाभ मिल सकता है।विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं प्रकाश वीर गुप्ता ने कहा  ट्रेन चलने से आम जनमानस को काफी फायदा होगा।इंडियन बैंक गुरगुट्टा शाखा के प्रबंधक विपुल सिंह ने कहा कि रेल यात्रा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि है इससे इंडो नेपाल के यात्रियों को लाभ मिलेगा अयोध्या और वाराणसी के लिए धार्मिक यात्रा करने वालों को लाभ मिलेगा साथ ही ऐसे बैंक कर्मी जो डेली अप डाउन करते है उनको भी लाभ मिलेगा lभाजपा  नगर अध्यक्ष रेखा पांडे ने कहा कि नई ट्रेन सेवा का सबसे अधिक लाभ गरीब और मध्यम वर्गीय यात्रियों को मिलेगा । बसों की अपेक्षा कम किराए में जिला मुख्यालय के साथ अयोध्या और वाराणसी तक सफर करने का अवसर मिलने से यात्रियों की परेशानी कम होगी lसभासद एवं भाजपा नेता ओमप्रकाश गुप्ता ने ट्रेन सेवा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में उपयोगी कदम बताया। केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।ट्रेन की पहली यात्रा करने वाले यात्री अजय वर्मा ने  सफर का अनुभव साझा करते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलना बेहद खुशी की बात है।व्यापारी सर्वेश टेकरीवाल ने कहा कि कई वर्षों के बाद क्षेत्र में रेल सेवा का लाभ मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे लोगों को कम समय में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी और व्यापारियों के लिए भी आवागमन आसान होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *