नोएडा! भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा नोएडा की ओर से सोमवार को शहर के छह विद्यालयों में ‘भारत को जानो’ लिखित प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 2,000 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज, पंचशील बालक इंटर कॉलेज, पंचशील बालिका इंटर कॉलेज, मॉडर्न स्कूल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं चैतराम कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित हुई।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, परंपराओं और राष्ट्रीय मूल्यों से परिचित कराना है। शाखा सचिव महेंद्र शाह ने आयोजन की सफलता में पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश बंसल (संयोजक—संस्कार), दिनेश मित्तल, तुलसीदास, मनोज अग्रवाल, दिनेश चांडक, अनिल शर्मा, संजय जिंदल एवं डॉ. नीरज शर्मा मौजूद रहे।