भारत विकास परिषद महानगर नोएडा ने धूमधाम से मनाया अधिष्ठापन दिवस, ‘कान्हा के संग’ सजी हरियाली तीज

नोएडा! भारत विकास परिषद महानगर नोएडा की ओर से अधिष्ठापन दिवस एवं हरियाली तीज के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक पंकज सिंह रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय संयोजक महेश बाबू गुप्ता, नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, एम.पी. सिंह, करतार सिंह, सामंत, शारदा चतुर्वेदी एवं डॉ. अक्षय वीर ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। परिषद के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज में संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करना है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं और त्योहारों को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता एवं सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘कान्हा के संग’ हरियाली तीज का सांस्कृतिक आयोजन रहा। गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में भारतीय संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। तीज के उल्लास और भक्ति से सराबोर माहौल में उपस्थित लोगों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गतिविधि-संपर्क राजीव अजमानी , प्रांतीय कोषाध्यक्ष पी.सी. गुप्ता, सचिव उमेश सिंह, कोषाध्यक्ष कपिल नेगी एवं महिला सहभागिता मे रेणु गर्ग सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन परिषद की महासचिव एवं अधिष्ठापन अधिकारी मुक्ता अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *