संग्रामपुर/अमेठी। जनपद के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा मल्लूपुर में रविवार को ग्रामीणों ने मल्लूपुर से उमापुर संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सड़क की जर्जर हालत और लंबे समय से निर्माण न होने से नाराज दर्जनों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीण महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि वर्षों से इस मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आवागमन में भारी परेशानीयां उठानी पड़ रही है। ग्रामीण अमर नाथ ने बताया कि बरसात के दिनों में रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतें होती है। पार्वती ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानियां होती है।read more:https://worldtrustednews.in/awareness-campaign-on-world-malaria-day-at-chc-syohara-health-workers-took-oath-for-eradication/
प्रदर्शन में महेंद्र नाथ पाण्डेय, अमर नाथ प्रजापति, सूरज, रामेन्द्र नाथ पांडेय, कुलदीप उपाध्याय, पार्वती, माधुरी, आशा, शांति और गीता समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।