स्थायी मान्यता प्रमाण पत्र देने की मांग, प्रबंधक संघ ने उठाई आवाज

अमेठी। प्रबंधक संघ की बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सरकार से स्थायी मान्यता प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाई गई। जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि तीन वर्ष की अस्थायी मान्यता पूरी कर चुके विद्यालयों को स्थायी मान्यता दी जाए, जिससे प्रबंधकों का उत्पीड़न बंद हो और वे सुचारू रूप से विद्यालय संचालन कर सकें।read more:https://worldtrustednews.in/officials-are-unaware-that-rs-90000-was-withdrawn-in-the-name-of-boring/जिला महामंत्री विजय कुमार यादव ने प्राथमिक व जूनियर स्तर पर संस्कारित शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। तहसील अध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा कि कुछ अधिकारी अनावश्यक रूप से प्रबंधकों को परेशान करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व डीएम को सौंपा जाएगा और एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या रखेगा। इस दौरान आशीष कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, जय सिंह, डॉ. अनिल कुमार यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *