जरौटा में केजीएमसी टीम ने परखी जल जीवन मिशन की व्यवस्था

संग्रामपुर/अमेठी। जनपद अमेठी के संग्रामपुर ब्लॉक के ग्राम सभा जरौटा में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पेयजल प्रणाली का केजीएमसी की सेंट्रल रिसर्च टीम ने निरीक्षण किया। मुख्य असिस्टेंट साइंटिस्ट एस. सिकंदर हसन के नेतृत्व में टीम ने पानी की गुणवत्ता, नियमित आपूर्ति, तकनीकी संचालन और ग्रामीणों को हो रहे लाभ का आकलन किया।read more:https://worldtrustednews.in/how-much-loss-will-kejriwal-suffer-due-to-7-aap-mps-joining-bjp/
निरीक्षण के दौरान ओवरहेड टंकी, पंप हाउस, क्लोरीनेशन यूनिट और ऑटो सेंसर सिस्टम की जांच की गई। टीम ने तकनीकी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से नियमित जलापूर्ति हो रही है और टंकी का पानी हैंडपंप से बेहतर है। डोर-टू-डोर सर्वे में जलजनित बीमारियों का कोई मामला सामने नहीं आया। टीम ने पानी की गुणवत्ता को मानकों के अनुरूप बताया। निरीक्षण के दौरान एई अंशू गुप्ता, सत्यम कुमार, सत्या, निर्भय, शैलेंद्र, कंचनलता, अभिषेक सिंह, एजाज अहमद, राम कैलाश मिश्र, सचिन, आरिफ, अशोक यादव और जल निगम कंपनी के प्रतिनिधि, जल सखी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *