नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथों व शक्ति केंद्रों पर सुना गया

संग्रामपुर/अमेठी। विकास खंड संग्रामपुर के सभी बूथों व शक्ति केंद्रों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष अमेठी सुधांशु शुक्ला के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष भाजपा संग्रामपुर राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यकर्ताओं ने निर्धारित समय पर बूथ स्तर पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास, पवन और सौर ऊर्जा,राष्ट्र निर्माण, नागरिक उपलब्धि, सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम के योगदान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने वाला मंच है, जिससे सकारात्मक बदलाव की दिशा में जनजागरण होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।read more:https://worldtrustednews.in/a-family-returning-after-their-daughters-wedding-met-with-an-accident-killing-five-people-including-a-husband-wife-and-their-only-son/
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सदाशिव पांडेय, चंद्रकेश यादव, कन्हैयालाल पांडेय, शंभूनाथ पांडेय, रामेन्द्र नाथ पाण्डेय, सोनू तिवारी, आलोक तिवारी, संजय मौर्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *