बहराइच ( पयागपुर )। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पयागपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को सौंपा गया, साथ ही सभी रोजगार सेवकों द्वारा एक-एक पोस्टकार्ड भी डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-protest-demanding-road-construction/
प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है और न ही उनके ईपीएफ की धनराशि खातों में जमा की जा रही है। इसके अलावा शासकीय कार्यों के लिए उन्हें कोई मोबाइल भी उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ला ने किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक कार्य बंद रखा जाएगा। वहीं ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष तिवारी ने सभी रोजगार सेवकों को मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग उठाई। धरने को जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने भी संबोधित किया और जल्द ही जिला स्तर पर बड़े आंदोलन का आह्वान किया। इस दौरान संतोष पांडे, स्वामीदयाल, रमेश चंद्र मिश्रा, सावित्री देवी, निमिषा, जगदम्बा प्रसाद, राज कुमार, विमल श्रीवास्तव, कौशल, हरिओम सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।