पयागपुर में कृषि आदान व्यापारियों के बंद का व्यापक असर, बाजार रहा सूना

बहराइच ( पयागपुर )।  27 अप्रैल को कृषि आदान (खाद, बीज एवं कीटनाशक) व्यापारियों के देशव्यापी बंद का पयागपुर क्षेत्र में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के चलते स्थानीय बाजार में कृषि आदान से जुड़ी अधिकांश दुकानें पूरी तरह बंद रहीं, जिससे दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और व्यापारिक गतिविधियां ठप रहीं।
यह बंद व्यापारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया गया। प्रमुख मांगों में खाद पर टैगिंग व्यवस्था समाप्त करने, रिटेल गोदाम तक एफओआर (FOR) प्रणाली लागू करने, डीलर मार्जिन 8 प्रतिशत करने, सैंपल फेल होने की स्थिति में कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने, डीलरों को गवाह बनाए रखने तथा “बीज का साथी” पोर्टल को केवल कंपनियों तक सीमित रखने की मांग शामिल रही।read more: https://pahaltoday.com/managers-association-raised-voice-demanding-permanent-recognition-certificate/व्यापारियों का कहना है कि उनकी ये मांगें लंबे समय से लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बंद के दौरान क्षेत्र के कृषि आदान व्यापारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए इसे पूरी तरह सफल बनाया और सरकार से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इस मौके पर आलोक आनंद, मनोज कुमार सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *