विवाह समारोह में युवक से मारपीट, तमंचा लहराने का वीडियो वायरल

बिजनौर। जनपद में एक विवाह समारोह के दौरान दबंगों द्वारा युवक के साथ मारपीट और तमंचा लहराने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव बूढ़पुर नैनसिंह निवासी अनिकेत पुत्र सोम सिंह का विवाह समारोह पास के गांव ज्वाला चंडी में चल रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे समारोह में मौजूद एक युवक के साथ गांव के ही रहने वाले नीरज पुत्र मनोज और कुनाल पुत्र मनोज दो अन्य युवकों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया गया कि मारपीट के दौरान एक युवक ने जेब से तमंचा निकाल लिया, जिससे समारोह में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। पीड़ित को बचाने के लिए उसका दोस्त गौतम पुत्र जोगिंदर निवासी अंबेडकर नगर, किरतपुर मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में दोनों युवक घायल हो गए, जबकि गौतम के सिर में गंभीर चोट आई है।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल कराया। पीड़ित नीतीश कुमार ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।  घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि विवाह समारोह में लहराया गया तमंचा आखिर कहां से आया और पुलिस उसे कब तक बरामद कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *