ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक घायल

शेरकोट । चुंगी नंबर पांच के पास सोमवार दोपहर एक ट्रक की टक्कर से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कार चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-
हल्द्वानी निवासी कृपाल चंद तिवारी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ कार से ऋषिकेश जा रहे थे। जैसे ही वह चुंगी नंबर पांच के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में साइड मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कृपाल चंद तिवारी को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित रहीं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *