सीएचसी स्योहारा में एएनएम की समीक्षा बैठक, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण बढ़ाने पर जोर

 स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में सोमवार को एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी एएनएम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संस्थागत प्रसव बढ़ाने, टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी. के. स्नेही ने बैठक में एचएमआईएस रिपोर्ट, ई-कवच फीडिंग, आभा कार्ड निर्माण, यू-विन डाटा, आरसीएच डाटा और परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से अपडेट किए जाएं तथा स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित डाटा समय पर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/today-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-will-interact-with-the-workers/
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीकाकरण की फीडिंग समय से यू-विन पोर्टल पर करने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। लापरवाही बरतने वाली एएनएम को चेतावनी देते हुए कहा गया कि सुधार न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बैठक में जनपद बिजनौर से पहुंचे मैटरनल हेल्थ कंसल्टेंट शमीम ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी), मातृ मृत्यु ऑडिट (एमडीआर) तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु रोकने के लिए संचालित सरकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी रिपोर्ट छुपाई न जाए और सभी सूचनाएं नियमित रूप से अपडेट की जाएं।उन्होंने बताया कि स्योहारा ब्लॉक में अभी केवल लगभग 13 प्रतिशत प्रसव ही संस्थागत हो रहे हैं, जिन्हें बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों को और बेहतर बनाने तथा सुविधाओं का विस्तार करने पर जोर दिया गया।
बैठक में हेल्थ एआरओ आलोक कुमार, सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, डॉ. राकेश, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, डीईओ राशि, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मोहम्मद मुस्तकीम, सौरव आर्या सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *