गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सैदपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।read more:https://pahaltoday.com/sdm-administered-oath-to-nominated-councilors-including-satish-jaiswal/#google_vignetteपुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जगदीशपुर तिराहा के पास दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा 12 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परमानन्द सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम कैथवलियां थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 150/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।