गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना सैदपुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।read more:https://pahaltoday.com/maharana-pratap-was-an-example-of-bravery-and-sacrifice-aviral-singh/
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार 11 मई 2026 को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर जगदीशपुर तिराहा के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से परमानन्द सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार सिंह निवासी ग्राम कैथवलियां थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 150/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार एवं थाना सैदपुर पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।