पूर्व एमएलसी ने मेधावी छात्रा अंशिका यादव को भेंट की साइकिल

बाराबंकी। शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान के अमर प्रतीक, मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को सदर विधानसभा अंतर्गत विकास खण्ड बंकी के ग्राम दुन्दुपुरवा (बरेठी) स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली प्रतिभाशाली छात्रा अंशिका यादव को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।read more:https://pahaltoday.com/celebrated-birthday-with-children-distributed-stationery-and-fruits/ साथ ही विद्यालय में आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु स्मार्ट क्लास रूम का भव्य लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। महाराणा प्रताप जी का अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को सदैव राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *