केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान का मनाया गया 50वां जन्मदिन

बड़हलगंज (गोरखपुर):भारतीय जनता पार्टी बड़हलगंज मंडल की कार्यशाला एवं मासिक बैठक अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर संगठन के आगामी अभियानों की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ बांसगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन के दिशा-निर्देशानुसार 10 अगस्त से 14 अगस्त तक कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान घर घर और हर प्रतिष्ठानों पर चलाया जाएगा।
और इसी के तहत 12 अगस्त को बड़हलगंज मंडल द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा बाईपास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से प्रारंभ होगी तथा कस्बे में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त होगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व गोरखपुर जिले के जिला उपाध्यक्ष एवं बड़हलगंज मंडल के प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की”राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी निष्ठा और देशभक्ति को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बड़हलगंज मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश नारायण मिश्र ने कहा की”संगठन की वास्तविक शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। आगामी 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के दौरान हमें मंडल के प्रत्येक बूथ और घर-घर तक पहुँचना है। हमारी एकजुटता और प्रयास से ही यह अभियान सफल होगा।” साथ ही उन्होंने खा की 12 अगस्त को निकलने वाली तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ धरातल पर जुट जाए और हर नागरिक को इस यात्रा से जोड़े।”संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार निगम ने किया इस दौरान अखण्ड नारायण शाही, महेश उमर नगर सेवक, विनय कुमार तिवारी, निशा जायसवाल मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, श्रीकांत सोनी, सुरेश पटवा, अतुल शाही, राधेश्याम भारती, भीम निषाद, मानस मणि त्रिपाठी, विजय लक्ष्मी जायसवाल, प्रेमलता गिरी, अन्नू गुप्ता, प्रकाश वीर जायसवाल, डब्लू सोनकर, लाल जी वर्मा, मंटू जायसवाल, आदर्श विश्वकर्मा, प्रवीण मोदनवाल, संजय दुबे, अखिलेश श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, सुधीर पटेल, प्रमोद जायसवाल, दीपक शर्मा, उमेश यादव, ओम प्रकाश, अजय सिँह, श्रवण प्रजापति, रामशंकर प्रसाद, बबलू तिवारी, विशाल सिँह, छोटू सिँह, कुलदीप कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे! बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *