गाजीपुर । महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता और सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतते हुए शोहदों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।