ललितपुर मेडीकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड बना रिफर सेन्टर – बु. वि. सेना 

ललितपुर ।  बु.वि. सेना की एक आवश्यक बैठक स्थानीय कंपनी बाग में  बु. वि सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  बैठक में विगत मेडीकल कॉलेज के विवादास्पद डीन की लचर कार्यप्रणाली के चलते ध्वस्त होती स्वास्थ्य सेवाओं तथा राजकीय मेडीकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ के अपने दायित्वों का उचित प्रकार से निर्वहन न करने पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि विगत दिवस समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज में तैनात डीन अपनी अनियमिताओं के चलते मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर से पहले से बर्खास्त चल रहे हैं और इन्होंने बाद में अपनी नियुक्ति ललितपुर मेडीकल कॉलेज के डीन के पद करा ली है। उक्त डीन जो पहले से विवादास्पद हैं तथा अयोग्य हैं तो वो भला ललितपुर के मेडीकल कॉलेज को कैसे संभाल पायेंगे, ये जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि ललितपुर का राजकीय मेडीकल कॉलेज घोर अव्यवस्था का केन्द्र बन चुका है। यहां पर उच्च अधिकारियों की मिलीभगत से तमाम चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नदारद रहकर अपना पूरा वेतन प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर गायब रहने वाले चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने उपस्थिति हस्ताक्षर कई दिनों के एकमुश्त कर देते हैं और तो और हद तब होती है जब कुछ चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने आने वाले दिनों के भी हस्ताक्षर एडवांस में कर दिए ।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि आगामी समय में ललितपुर मेडीकल कॉलेज में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की बायोमेट्रिक एवं फेस स्क्रीनिंग की जांच की व्यवस्था की जाये जिससे बहुत हद तक नदारद रहने वाले चिकित्सकों पर लगाम लगाई जा सकती है।मेन्युनली उपस्थिति हस्ताक्षर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इसके अलावा ड्यूटी पर रहने वाले चिकित्सकों एवं स्टाफ की दो माह की लोकेशन को भी ट्रेस किया जाना आवश्यक है।बु. वि.सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में घोर अव्यवस्था का आलम है । यहां पर चिकित्सकों और स्टॉफ की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं । इलाज करने से पहले मरीजों से दुर्व्यवहार किया जाता है तथा जांच के नाम पर टालामटोली की जाती है । उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ललितपुर मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पिछले दिनों मरीजों की जांच करके यह पता लगाया जाये कि जिन मरीजों को पिछले दिनों रिफर किया गया है क्या वो वास्तव में रिफर योग्य थे कि नहीं।उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की कि मेडीकल कॉलेज में तैनात विवादास्पद डीन तथा वहां पर व्याप्त घोर अव्यवस्थाओं पर अंकुश लगाकर मात्र रिफर सेन्टर बनने से रोका जाये अन्यथा बु. वि. सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने को बाध्य हो जायेगी।बैठक में बु.वि. सेना के वरिष्ठ कार्यकर्ता कादिर खां ,मोहम्मद फहीम , राजकुमार कुशवाहा ,  भईयन कुशवाहा , फूलचंद रजक , गफूर पेंटर , ग्यासी कुशवाहा ,  अंकित जैन , प्रेम शंकर गुप्ता , बालचंद , रामसहाय राठौर , प्रकाश साहू , मुन्ना त्यागी , जगदीश झा, रामप्रकाश झा , अमित जैन , हरगोविंद परिहार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *