गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 101/2026 में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रेवतीपुर में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर मय हमराह पुलिस टीम ने रविवार को वांछित अभियुक्त राकेश कुमार (30) पुत्र छविनाथ राम, निवासी ग्राम रेवतीपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर को ग्राम रेवतीपुर स्थित पट्टी तेजमल राय में बारात घर के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना रेवतीपुर मय हमराह शामिल रहे।