बेहट। कोतवाली पुलिस ने मिर्जापुर जाने वाले रोड पर पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को 197 ग्राम अवैध स्मेक पाउडर व एक बाइक सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़े गये दोनों अभयुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि गुरुवार को कोतवाली पुलिस की टीम में उप निरीक्षक संजय कुमार लाम्बा हेड कांस्टेबल अनुज कुमार, गोविद, कांस्टेबल बिट्टू कुमार व उमंग कस्बे से कुछ ही दूरी पर मिर्जापुर रोड पूर्वी यमुना नहर के पुल के पास चेकिंग कर रहें थे। मुखबिर की सूचना पर बाइक पर सवार दो लोगों को रोक लिया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-makes-extensive-preparations-for-uninterrupted-power-supply-during-kanwar-yatra-uppcl-gears-up/पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम समीर पुत्र शकील एवं तहजीम पुत्र वली खान निवासीगण ग्राम तिलमास थाना व कस्बा मीरगंज जनपद बरेली बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने समीर के कब्जे से 99 ग्राम अवैध समेक तथा तहजीब के कब्जे से 98 ग्राम स्मेक पाउडर बरामद किया है। जबकि एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।