दिल्ली कूच से पहले आजाद समाज पार्टी नेताओं के घर पहुंची पुलिस

नकुड़ (सहारनपुर)। दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार सुबह नकुड़ में आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष महेश कुमार एडवोकेट एवं पूर्व नगर अध्यक्ष सौरव कटारिया के आवास पर पुलिस पहुंचने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। दोनों नेताओं का आरोप है कि उन्हें घर से बाहर जाने से रोकने के लिए पुलिस की निगरानी में रखा गया। महेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि पार्टी हाईकमान द्वारा पहले ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से दिल्ली न जाने का आह्वान किया जा चुका है।read more:https://worldtrustednews.in/suheldevs-legacy-was-not-their-choice-they-preferred-the-ghazi-miyan-fair-and-that-is-why-the-opposition-met-its-downfall-cm-yogi/इसके बावजूद देर रात से पुलिस कर्मियों के घर पहुंचने और सुबह से निगरानी रखने की कार्रवाई की जा रही है। उनका आरोप है कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। पूर्व नगर अध्यक्ष सौरव कटारिया ने भी इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विपरीत बताते हुए इसे तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेताओं पर इस प्रकार की निगरानी उचित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, नगर में अन्य विपक्षी दलों के कुछ नेताओं के यहां भी पुलिस की मौजूदगी और निगरानी की चर्चा रही। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर जारी रहा। विपक्षी नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों के सम्मान की बात उठाई, जबकि प्रशासनिक पक्ष का आधिकारिक रुख सामने आना अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *