सोनभद्र। सपा जिला कार्यालय में बुधवार को साहस, शौर्य और स्वाभिमान की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके त्याग, वीरता और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।read more:https://pahaltoday.com/man-dies-in-road-accident-in-barhalganj/संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती ने मुगल सत्ता के सामने झुकने के बजाय स्वतंत्रता और अस्मिता की रक्षा के लिए युद्धभूमि में संघर्ष का मार्ग चुना। उन्होंने अपने अदम्य साहस और बलिदान से यह संदेश दिया कि सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में संघर्ष करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने सदैव अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई और कमजोर, गरीब तथा शोषित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और समाज के वंचित वर्गों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादियों को जनता की आवाज बनकर उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़नी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, लालू भारती, प्रमोद शौर्य त्रिपाठी, अतुल दुबे, हरिशंकर विश्वकर्मा, मनीष केडिया, जितेंद्र, रामसूदीन, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, अंकित, लालू, संतोष, अभय आदि मौजूद रहे।